फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच ही बांस के बहंगिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में छठ पूजा का त्योहार सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। इस मौके पर महिलाओं ने छठी मैया के गीत भी गाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को छठ पूजा के पहले दिन श्रद्धालुओं ने निर्जल व्रत रखकर छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शाम को श्रद्धालुओं ने चीनी मिल परिसर में बनाए गए घाट पर पहुंचकर अस्त सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कोरोना महामारी के कारण घाट पर भीड़ काफी कम रही। श्रद्धालुओं ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए त्योहार मनाया। इस दौरान घाट को सजाया गया था। करीब 36 घंटे का यह व्रत शनिवार को उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होगा। घाट पर महिलाओं ने कांच ही बांस के बहंगिया... आदि छठी मैया के गीत गाए। घाट को साफ सफाई के साथ ही रंगीन लाइटों से सजाया गया था। निर्जल व्रत रखने वालों में किरन श्रीवास्तव, कनक, प्रतिभा पांडेय, सोना, शशिप्रभा, सुनीता, उर्मिला देवी, लीलू देवी, मीरा देवी, पुष्पा देवी, दिनेश शर्मा, सोनी सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार में सुख-समृद्धि के लिए छठी मैया से मनोकामना की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें