नजीबाबाद में आजाद चौक की जल निकासी व्यवस्था की जानकारी लेते एसडीएम।
- फोटो : NAZIBABAD
जलभराव से निजात के लिए जनप्रतिनिधियों ने उठाया बीड़ा
नजीबाबाद/जलालाबाद। जलालाबाद-नजीबाबाद संपर्क मार्ग के मुख्य चौराहे आजाद चौक और हर्सवाड़ा क्षेत्र में जलनिकासी अवरुद्ध होने से क्षेत्रवासी और राहगीर परेशान हैं। विधायक और सपा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने जनहित में जलनिकासी सुचारु कराने के लिए नाला खुदान और ईंट-रोड़ी भरान अभियान चलाया। एसडीएम ने जलभराव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
आजाद चौक क्षेत्र में कई दिन से जलभराव की समस्या से विद्यार्थियों और क्षेत्र से आवागमन करने वालों को राहत नहीं मिल रही। शनिवार को सपा विधायक हाजी तसलीम अहमद ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जेसीबी से क्षेत्र की जलनिकासी सुचारु कराने के लिए स्वयं अपनी निगरानी में नाला खुदवाया। आजाद चौक पर जलभराव की समस्या निकासी न होने से गंभीर रूप लेती जा रही है।
उधर, एसडीएम परमानंद झा ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र की जल निकासी अवरुद्ध होने से उत्पन्न समस्या को हल करने के लिए क्षेत्रवासियों से विचार विमर्श किया। नगर के कई संपर्क मार्गों पर जलनिकासी अवरुद्ध होने से मुख्य संपर्क मार्गों पर जल भराव है। हाल ही में विधायक हाजी तसलीम अहमद ने काली माता मंदिर के निकट संपर्क मार्ग पर भारी जलभराव से प्रभावित आवागमन को सुचारु कराने के लिए 25 ट्रॉली ईंटें डलवाई थी।
नजीबाबाद में आजाद चौक पर जल निकासी सुचारु कराने पहुंचे विधायक।- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के आजाद चौक क्षेत्र में जेसीबी से नाला खुदवाने पहुंचे विधायक।- फोटो : NAZIBABAD