फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर को टाइगर गंगा हेरिटेज टूरिज्म सर्किट बनाने का सौंपा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर धीरे-धीरे पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे में अब बिजनौर को टाइगर गंगा हेरिटेज टूरिज्म सर्किट बनाने की मांग की जा रही है। इसके लिए आईआईए के पदाधिकारियों की ओर से डीएम को प्रस्ताव सौंपा गया है। पर्यटन केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के डिविजनल चेयरमैन विकास कुमार अग्रवाल ने बिजनौर के समग्र पर्यटन विकास के लिए विस्तृत मास्टर प्लान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि जिला प्राकृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं वन्यजीव पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व, गंगा बैराज, विदुरकुटी, कण्व ऋषि आश्रम, गंज क्षेत्र के प्राचीन गंगा घाट एवं हैदरपुर वेटलैंड जैसे स्थलों को एकीकृत करने पर जोर दिया।
प्रस्ताव में कहा गया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा बिजनौर टाइगर गंगा हेरिटेज टूरिज्म सर्किट के नाम से विशेष पर्यटन बस सेवा प्रारंभ की जाए ताकि, सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें