फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रियांशी की चिता से उठीं लपटें, सास मिथलेश मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। गल्लाखेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद की भयावह परिणति के बाद शुक्रवार को एक ओर विवाहिता प्रियांशी यादव का अंतिम संस्कार हुआ तो दूसरी ओर जहरीला पदार्थ निगलने वाली सास मिथलेश देवी को जिला अस्पताल से हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम प्रियांशी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गल्लाखेड़ी में आग से झुलसी विवाहिता प्रियांशी यादव की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम प्रियांशी का शव गांव लाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि गांव निवासी अभिकांत यादव ने वर्ष 2021 में अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर केंत निवासी प्रियांशी यादव से प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रियांशी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसी प्रताड़ना के चलते यह घटना हुई। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ गल्लाखेड़ी पहुंचे। उनके साथ आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वहीं, प्रियांशी की सास मिथलेश देवी को मेरठ रेफर किया गया है।

मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर सास, ससुर, पति, देवर, तयेरे देवर व ननद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, क्षेत्राधिकारी धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें