फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रधान के पति ने किशोरी से की छेड़खानी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर/चंदक। मंडावर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैफपुर खादर की प्रधान के पति साजिद अहमद ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने रिपोर्ट करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कार को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी महिला ने थाना मंडावर में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि 14 जनवरी को उसकी 17 वर्षीय बेटी जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए बिजनौर तहसील जाने के लिए घर से निकली। किशोरी अपने गांव के सामने स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार करने लगी। तभी सैफपुर खादर की प्रधान का पति साजिद अहमद कार से पहुंचा। जिसने किशोरी को अपनी कार में बैठा लिया और तहसील तक छोड़ने की बात कही। कार में बैठाने के बाद साजिद ने किशोरी से उसकी पढ़ाई आदि के बारे में पूछा। फिर बोला कि पढ़ लिखकर क्या करोगी, मेरे ऑफिस में नौकरी कर लो। बदले में पांच हजार रुपये महीना देने का प्रलोभन भी दिया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी ने तहसील से घर लौटने के बाद मां को पूरी बात बताई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में बैड टच की बात कही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। रविवार को आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें