फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को लखनऊ प्रदर्शन में भाग लेंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
28 को लखनऊ प्रदर्शन में भाग लेंगे प्रधान
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्राम प्रधानों से ग्रामीणों की आशाओं के अनुरूप विकास कराने की सलाह दी। ग्राम प्रधानों ने विकास निधि में शासन द्वारा कटौती सहित विभिन्न मांगों को लेकर 28 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले ग्राम प्रधानों के प्रदर्शन की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख कार्यालय पर आयोजित बैठक में ग्राम प्रधानों ने पंचायत विकास निधि में शासन द्वारा 23 प्रतिशत कटौती करने, शौचालयों पर तैनात सफाई कर्मचारियों के मानदेय सहित ग्राम पंचायतों के सामने उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम प्रधानों ने 28 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले प्रदेश भर के प्रधानों के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जनसंपर्क चलाने का निर्णय लिया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों से जनता की विकास अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निस्वार्थभाव से कार्य योजना तैयार करने की सलाह दी। बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी, राजवीर सिंह, सुखवीर सिंह, टिंकू, राकेश कुमार, ओमप्रकाश, अक्षय भारती, प्रधानपति विपिन कुमार, नकुल तोमर, सुखजिंदर गोल्डी सहित अनेक ग्रामीण प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें