फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही घायल
विज्ञापन

किरतपुर(बिजनौर)। गांव गंगा वाला टांकली में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के धर्म सिंह जगदीश हरिओम पुत्र शेर सिंह वह इनके परिवार की महिलाओं ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में एक सिपाही चोटिल हो गया। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात को नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार रात पौने नौ बजे गांव गंगावाला टांकली निवासी सतपाल सिंह ने मोबाइल से सूचना दी कि उसके परिवार के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने एक पक्ष से जानकारी लेने पर वहां पर मौजूद किरण पत्नी जगदीश आदि ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें हेड कांस्टेबिल राजकुमार चोटिल हो गया। कांस्टेबल अमित कुमार की तहरीर पर विपक्षी तीन महिलाओं समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें