प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया
धामपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 83 वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया। पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा। कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के आदर्शों पर चल कर साल 2022 में प्रदेश में सपा की बहुमत के साथ सरकार बनाकर तोहफे के रूप में देने का संकल्प ग्रहण किया।
सोमवार सुबह 11 बजे कार्यकर्ता ने पार्टी कार्यालय पर सभा का आयोजन किया। पूर्व राज्यमंत्री मूलंचद चौहान ने सपा की नीतियों के बारे में चर्चा की। सपा संरक्षक मुलायम सिंह की लंबी आयु की कामना कर उनके जन्म दिन पर केक काटा। सभी ने मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु की कामना की। संकल्प लिया कि सपा की सरकार बनाकर मुलायम सिंह यादव को तोहफे के रूप में देंगे। इस मौके पर अरमान अली, नसीम राणा, लालबहादुर सिंह, अबुल कलाम अंसारी, मुदित गुप्ता, अमित चौहान, लोकेश भारद्वाज, प्रियांशु वाल्मीकि, गुरमीत जुनेजा, बहादुर अंसारी, रविंद्र राजपूत, विनोद राजपूत, ऊदल सिंह, नवनीत राणा, कालू इस्लाम, हाजी हसन खान, शेरकोट के पूर्व पालिकाध्यक्ष शेख कमरूल इस्लाम, अरमान अली प्रधान आदि रहे। संवाद