फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान में होगी मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग में होगी मरीजों की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जून महीने में गैर संचारी रोग नियंत्रण व स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। जिसके चलते पहली जून से 30 जून तक पूरे जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और उपकेंद्र में गैर संचारी रोग की जांच की जाएगी। साथ ही मरीज को उसकी सेहत के अनुसार दवाई व उचित परामर्श भी दिया जाएगा। चिकित्सक अभियान में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और तीन तरह के कैंसर की जांच करेंगे।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। एक जून को जनपद के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और उप केंद्रों पर मेडिकल ऑफिसर और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का अभिमुखीकरण किया जाएगा। इसके बाद यह सभी मरीजों की गैर संचारी रोग की स्क्रीनिंग पांच श्रेणी ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और तीन तरह के कैंसर की जांच करेंगे। इस दौरान मरीजों को गैर संचारी रोगों जैसे मिर्गी, हृदय घात, अस्थमा, एलर्जी आदि के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर पूनम रानी ने बताया कि आशा को गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग अभियान के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में 30 साल से अधिक उम्र के महिला व पुरुष का सीबैक फार्म भरवाकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व उप केंद्र पर लाना होगा। जहां मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। मरीज को उसकी सेहत के अनुसार तीन श्रेणी रिस्क जोन, डेंजर जोन और सामान्य फॉलोअप की श्रेणी में डाला जाएगा। इसी के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर उपचार व परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें