फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता, अखंडता के लिए समर्पित रहे पटेल

विज्ञापन
नजीबाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाता एमजीएम इंटर कॉलेज स्टाफ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
देश की एकता, अखंडता के लिए समर्पित रहे पटेल
विज्ञापन

नजीबाबाद। एमजीएम इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सरदार पटेल द्वारा देश की एकता, अखंडता और भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार ने कहा कि सरदार पटेल सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने राष्ट्रप्रेम भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने सरदार पटेल के चित्र का अनावरण भी किया। तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उधर अपना दल की ओर से युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संगोष्ठी आयोजित की गई। शुभम कुमार के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल की राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव, अदम्य साहस और त्याग भावना ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दिलाई। संजीव उपाध्याय, मोहित चौहान, नरेश सैनी, फकीर चंद, नितिन, वरुण, कुनाल, रमेश, कविता, हेमा, सीमा, सुमन, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

नजीबाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाते अपना दल एस के कार्यकर्ता।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें