फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड और फायरिंग का कराया अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
परेड और फायरिंग का कराया अभ्यास
विज्ञापन

बिजनौर। आदर्श विद्या निकेतन शहबाजपुर में 30 यूपी बटालियन के तत्वाधान में शिविर के पांचवें दिन परेड आयोजित की गई। कैडेट्स ने विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। 36 कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास कराया गया। एसपी ने निरीक्षण कर कैडेट्स के साथ अपने अनुभव साझा किए।
नायक सूबेदार विजेंद्र सिंह ने कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया व उसकी बारीकियों को भी बताया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कैडेट्स के साथ अपने एनसीसी के अनुभव साझा किए। लेफ्टिनेंट अशोक कुमार ने कैडेट्स को नेतृत्व के गुणों के बारे में बताया। कहा कि जिस देश का नेतृत्व ईमानदार, न्यायप्रिय व अनुशासित होगा वह देश उतनी ही उन्नति करेगा। चीफ ऑफिसर सुभाष बाबू राजपूत ने युद्ध कौशल के बारे में बताया। उन्होंने सेक्शन फॉरमेशन तथा फायर कंट्रोल ऑर्डर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद कार्यक्रम में कर्नल राजेंद्र सिंह चौहान व सूबेदार मेजर जितेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई। प्रथम मैच में गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज चांदपुर ने वर्धमान कॉलेज को पराजित करके अगले दौर में प्रवेश किया तथा दूसरे मैच में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद ने विवेकानंद महाविद्यालय दरवाड़ा चांदपुर को हराया। कैंप को सुचारु रूप से चलाने में लेफ्टिनेंट देवेश कुमार, नायक सूबेदार तारा सिंह, हवलदार विपिन कुमार, वरिष्ठ सहायक शरीफ अहमद, तनवीर अहमद, दिनेश यादव, लेखाकार कामेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें