फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एथलेटिक्स नरेंद्र ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरा एथलेटिक्स नरेंद्र ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। गाजियाबाद में आयोजित पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में नरेंद्र सिंह ने जैवलिन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। जिसके बाद नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई। नरेंद्र को स्टेडियम की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद में 12 और 13 मार्च को 6वीं यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें बिजनौर की ओर से नजीबाबाद क्षेत्र के गांव नूरुलढ़पुर उर्फ मिर्जापुर निवासी नरेंद्र सिंह ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में नरेंद्र ने जैवलिन इवेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले नरेंद्र ने राज्य स्तरीय कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया था। जिनमें नरेंद्र को सफलता हाथ नहीं लगी। इस बार उन्होंने जैवलिन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नरेंद्र के पिता किरतपाल किसान हैं। नरेंद्र नेहरू स्टेडियम में साल 2020 से तैयारी कर रहा है। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के बाद लौटे नरेंद्र को स्टेडियम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी जयवीर सिंह, नागेंद्र सारस्वत, नृपेंद्र कुमार, डॉ. अमित नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें