शामली में धरने पर बैठे युवा
- फोटो : Amar Ujala
शामली में अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा दोबारा कराने के लिए शामली, थानाभवन और ऊन के युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। युवाओं का कहना था कि पेपर लीक हो चुका है। ऐसे में परीक्षा दोबारा कराई जानी चाहिए। सॉल्वर पकड़े गए हैं। युवाओं ने जल्द पेपर रद्द कराने की मांग की। युवा जिलाधिकारी कार्यलय के बाहर धरने पर बैठे गए।
पुलिस की परीक्षा दोबारा कराने के लिए खतौली और बुढ़ाना में हंगामा
मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा दोबारा कराने के लिए खतौली और बुढ़ाना में युवाओं ने हंगामा किया। युवाओं का कहना था कि पेपर लीक हो चुका है, ऐसे में परीक्षा दोबारा कराई जानी चाहिए। सॉल्वर पकड़े गए हैं।
पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने के बाद छात्रों ने खतौली तहसील पहुंचकर ज्ञापन देते हुए परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग की। उधर, बुढ़ाना में पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करवाने की मांग को लेकर युवाओं ने तहसील में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। एसडीएम मोनालिया जौहरी को मांगपत्र सौंपा।