Bijnor News : बिजनौर में असामाजिक तत्वों ने भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात में असामाजिक तत्वों ने ग्राम सलेमपुर गधेली में भगवान शिव की मूर्ति खंडित कर दी। मूर्ति खंडित होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गधेली में गांव के बाहर प्राचीन शिव मंदिर स्थित है। शिव मंदिर में भगवान शिव परिवार की मूर्तियां स्थापित हैं। रविवार की रात्रि असामाजिक तत्वों ने भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया।
वहीं, सोमवार सुबह जब ग्रामीणों ने मूर्ति खंडित देखी तो उनमें आक्रोश फैल गया। इसके बाद बृजपाल सिंह भुइयार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।