फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन में धरना प्रदर्शन किया गया। आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कहा कि सात साल से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में जिला कंसलटेंट, योजना सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, खंड प्रेरक, डाटा एंट्री ऑपरेटर के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है। बताया कि इस स्वच्छ भारत मिशन में राज्य स्तर पर तैनात कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है, जबकि जिला स्तर पर ऐसा नहीं हो रहा। सात सालों से अल्प मानदेय पर ही काम कर रहे हैं। जिससे परिवार के भरण पोषण में भी दिक्कत आ रही है। धरना प्रदर्शन करने के बाद कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने और अन्य मांगों को लेकर डीपीआरओ को ज्ञापन दिया। इस दौरान अंकुर शर्मा, सत्यपाल सिंह, राकेश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें