नगीना थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में थाने के एसआई अजय कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर को माजिद हुसैन द्वारा प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े राजनेताओं के खिलाफ अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। मामले में उन पर केस दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को नगीना में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की सभा के दौरान हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन द्वारा देश के प्रधानमंत्री सहित बड़े राजनेताओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में नगीना पुलिस ने पूर्व मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
नगीना थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में थाने के एसआई अजय कुमार ने कहा की 19 दिसंबर को वह रायपुर रोड पर स्थित मठेरी चुंगी के पास डॉक्टर सिकंदर अतीक के प्लाट में दिन रविवार को असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा संबोधन में शांति व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थे।
मुकदमे में कहा गया की संबोधन के दौरान हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन द्वारा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि मैं किसी से नहीं डरता।
पुलिस द्वारा लिखवाए गए मुकदमे में कहा गया की माजिद हुसैन द्वारा प्रधानमंत्री सहित देश के बड़े राजनेताओं के खिलाफ अमर्यादित व आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे प्रधानमंत्री व अन्य सम्मानित व्यक्तियों के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने हैदराबाद के पूर्व मेयर माजिद हुसैन के खिलाफ नगीना थाने में मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।