जिले में होगा ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव
बिजनौर। जिले में 21 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह प्रत्येक ब्लॉक पर किया जाएगा, जिसमें स्कूल रेडीनेस ट्रेनिंग लिए हुए शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी।
जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव होगा। जो 11 बजे से चार बजे तक चलेगा। इसमें रेडीनेस ट्रेनिंग लिए हुए शिक्षक और आंगनबाड़ी को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में एक ब्लॉक पर करीब 150 लोग होंगे। यह कार्यशाला बेसिक शिक्षा विभाग और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के विकास खंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा संचालित की जाएगी। इस कार्यक्रम के लिए दो करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि जनपदवार संलग्न विवरण के अनुसार अवमुक्त की जा रही है। जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम ईसीसीई के तहत किया जा रहा है। जिसमें प्री-प्राइमरी शिक्षा संबंधित राष्ट्रीय नीति, बाल गतिविधि पुस्तिका और बाल मूल्यांकन कार्ड, सामुदायिक सहभागिता, लाइब्रेरी अवस्थापना आदि के बारे में कार्यशाला के दौरान रेडीनेस ट्रेनिंग लिए हुए शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया जाएगा।