फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपी सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के आरोपी सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम विमल त्रिपाठी ने पुलिस में दरोगा के पद पर भर्ती कराने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी सिपाही योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में सिपाही मुरादाबाद में तैनात है।
विज्ञापन

नजीबाबाद के गांव अलीपुरा निवासी सुधीर कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि वह पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। साल 2017 में उसे कांस्टेबिल योगेश जो नजीबाबाद का ही रहने वाला है और मुरादाबाद में तैनात है ने कहा कि उसकी पुलिस में अच्छी जान पहचान है। वह उसे दरोगा के पद पर भर्ती करा देगा। इसके लिए 15 लाख रुपये की मांग की। 18 अक्तूबर 2017 को उसने अपने सभी प्रमाण पत्र, साढ़े छह लाख रुपये योगेश कुमार को दिए। सिपाही योगेश कुमार ने एक डेढ़ साल में काम हो जाने का आश्वासन दिया। योगेश कुमार ने इसके बाद उससे दो लाख रुपये और ले लिए जो उसने अपने भाई के खाते से योगेश के खाते में ट्रांसफर किए। छह जून 2021 वह अपने साथी पतराम व नौबहार को लेकर नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्शनगर में योगेश कुमार के घर गया और उससे कहा कि तुमने धोखाधड़ी करके नौ लाख 30 रुपये भर्ती के नाम पर लिए हैं। तुमने भर्ती नहीं कराई है तुम मेरे पैैसे वापस दो। तब सिपाही ने उसे धमकाया कि मैं पुलिस में हूं। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। सिपाही ने उसे जेल में डलवा देने की धमकी दी। इस मामले में सीजेएम ने योगेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें