फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश ताक पर, एक ही पाली में लगा दी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शासनादेश ताक पर, एक ही पाली में लगा दी कक्षाएं
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। शासन के दो पालियों में स्कूल संचालित करने के आदेशों को शिक्षकों ने ताक पर रख दिया। छात्र कम आने का हवाला देकर दो पालियों के स्थान पर एक ही पाली में कक्षा नौ से कक्षा 12 तक के छात्र छात्राओं को बुलाकर पढ़ाई करानी शुरू कर दी है। जिससे अभिभावकों और छात्र-छात्राओं में असंतोष है। डीएम से औचक निरीक्षण कर सरकार की गाइड लाइन के अनुरूप में व्यवस्था बनाने की मांग की है।
कोरोना महामारी के कारण माध्यमिक विद्यालय मार्च 2020 से बंद थे। अब सरकार कक्षा नौ से ऊपर तक के स्कूलों को 16 अगस्त से पूरी तरह से दो पॉलियों में संचालित करने का आदेश दिया है। कोरोना से छात्र-छात्राओं के बचाव के लिए ऐसा किया गया है। शिक्षकों के अनुसार छात्र-छात्राएं सुबह की पॉली में तो पढ़ने आ रहे हैं, पर शाम की पॉली में कोई छात्र नहीं आ रहा। जिस कारण अधिकांश वित्तविहीन, मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधन ने मंगलवार को दोनों पॉलियों की बजाय एक ही पाली में पहले की तरह से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में छात्र-छात्राओं की संख्या रही कम
सरकार का आदेश है कि प्रथम पाली सुबह आठ बजे से बारह बजे तक व दूसरी पाली साढे़ 12 बजे से चार बजे तक संचालित होगी। पर सरकार की गाइड लाइन का अधिकांश स्कूलों में अमल होता नजर नहीं आ रहा है। दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनीत कुमार त्यागी ने बताया कि प्रथम दिन प्रथम पाली में तो छात्र-छात्राओं की संख्या ठीक रही। लेकिन द्वितीय पाली में छात्र छात्राओं की संख्या निराशाजनक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें