फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। तहसील क्षेत्र समेत कोतवाली ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रैकर एप्लीकेशन का प्रशिक्षण दिया गया। इस ऐप के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगी।
विज्ञापन

ड्वाकरा हॉल में आयोजित बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार पर्यवक्षकों की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सोहनवीर त्यागी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अदनान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अदनान ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों, अति कुपोषित बच्चों का वजन, धात्री महिलाओं की जानकारी डेली अटेंडेंस आदि सभी प्रकार की जानकारी ऑनलाइन एप में भरना होगा। उन्होंने बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं के नियमित टीकाकरण को गति देने पर जोर दिया। कार्यशाला में नजीबाबाद, कोतवाली, किरतपुर ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य सेविका रेखा अंबेडकर, अनीता कुमार, अजंता देवी, शादमा शम्सी, ब्लॉक कॉओर्डिनेटर गौरव, आभा, अश्विनी कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता, स्वाति तोमर, साक्षी, अनीता, ममता धीमान, रेशमा परवीन, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें