फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: सामाजिक दूरी का नहीं हो रहा पालन, रफ्तार पकड़ रहा कोरोना

Sun, 06 Sep 2020 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
sabji mandi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर जिले में प्रतिदिन कोरोना के नए मामले मिल रहे हैं। शुक्रवार की रात तक जिले के 24 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी लोग समझने को तैयार नहीं हैं। लोगों में कोरोना का डर नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


कोरोना से बचने को सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। घर से बाहर निकलते समय मास्क से मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढककर चलना बहुुत ही जरूरी है। मगर ऐसा नहीं हो पा रहा है। लोगों को न तो अपनी जान की फिक्र और न ही दूसरों के जीवन की परवाह।

हर रोज सुबह से शाम तक सड़कों पर और बाजार में सामान्य दिनों की भांति ही लोगों की आवाजाही रहती है। इस भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि जिले के लोगों में कोरोना का डर ही खत्म हो गया है। जबकि रोजाना ही कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लोगों को समझना होगा, अन्यथा यह सभी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को स्वयं जागरूक होकर बिना कार्रवाई के डर के ही कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना होगा। तभी एकजुट होकर कोरोना को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें