फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा नहीं, रोहित और मनु का हुआ था कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा नहीं, रोहित और मनु का हुआ था कत्ल
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। जिला मुरादाबाद के कांठ (फकीरगंज) निवासी मोहित ने एसपी के आदेश पर धामपुर कोतवाली में क्षेत्र के गांव बसेड़ा कुंवर निवासी चार युवकों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि इन चारों ने ही उसके भाई दिव्यांशु उर्फ रोहित और उनके दोस्त वायु सेना के जवान मनु प्रताप को षड्यंत्र के तहत गांव के मछली फार्म पर बुलाकर हत्या की है। मामले को हादसा दिखाने के लिए उनके शव कार में डालकर उसे तालाब में गिरा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांठ फकीरगंज निवासी मोहित कुमार ने बताया है कि उसका भाई दिव्यांशु उर्फ रोहित (24) धामपुर की टीचर्स कॉलोनी में मामा राजपाल सिंह चौहान के यहां पर रह कर पढ़ाई करता था। उसके मामा जिला मुरादाबाद में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। 11 अगस्त की शाम करीब छह बजे रोहित धामपुर थाने के गांव बसेड़ा कुंवर में अपने साथियों टिंकू उर्फ सूर्य प्रताप, धर्मेंद्र उर्फ सोनू के बुलाने पर दोस्त वायु सेना के जवान मनु प्रताप (23) के साथ गांव स्थित मछली फार्म पर गया था। उसके बाद रात में करीब 12:45 बजे टिंकू ने फोन कर बताया कि रोहित व मनु प्रताप का एक्सीडेंट हो गया है। उसके बाद उन्होंने कई बार टिंकू को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। करीब दस मिनट के बाद उन्होंने फिर टिंकू को फोन किया तो टिंकू ने उनसे बताया कि वह धामपुर में जैतरा के सरकारी अस्पताल में पहुंच जाएं, रोहित और मनु वहीं हैं। राजपाल सिंह चौहान व अन्य लोगों के साथ जब वह अस्पताल पहुंचे तो रोहित व मनु प्रताप के शव धर्मेंद्र उर्फ सोनू निवासी बसेेड़ा कुंवर की कार में रखे हुए थे।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण, रोहित की चल रही थी सांस
मोहित के मुताबिक जब वह अगले दिन 12 अगस्त को घटना स्थल पर जानकारी करने गए तो वहां गांव चंदनवाला व बसेड़ा कुंवर के लोगों ने बताया कि उन्हें सुबह तक किसी के तालाब में डूबकर मरने या फिर किसी दुर्घटना की सूचना नहीं दी गई। मदद के लिए भी किसी ग्रामीण को नहीं बुलाया गया। घटना स्थल पर पहुंचने पर गांव बसेड़ा कुंवर के भूपेंद्र उर्फ जॉनी ने बताया कि उन्होंने ही दोनों को कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला था। जब दोनों को कार से बाहर निकाला गया तो वे कार की पिछली सीट पर लेटे थे। रोहित की सांसे चल रही थीं।
विज्ञापन

घटना के बाद से गायब हैं दोनों के मोबाइल
छोटी गाड़ी इंडिका थी जिसमें रोहित को तालाब से निकाला गया। वह कार धर्मेंद्र उर्फ सोनू की है। रोहित और मनु के मोबाइल फोन भी घटना के बाद से गायब हैं। घटना वाले दिन रोहित ने बताया था कि मनु, टिंकू उर्फ सूर्य प्रताप, अभिषेक तथा अन्य साथियों के साथ कुछ दिन पहले वह नीलकंठ घूमने गए थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था। रोहित की स्कूटी भी घटना से एक दिन पहले से गायब है। घटना के बारे में जब टिंकू, सोनू, अभिषेक व दीपक से पूछा गया तो सभी अलग-अलग बयान दे रहे हैं। मामले का जांच अधिकारी इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार तिवारी को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें