फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में गन्ने की नई प्रजाति देंगी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में गन्ने की नई प्रजाति देंगी दस्तक
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इस बार किसानों के खेतों में गन्ने की नई प्रजाति का बीज दस्तक देगा। गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर से जिले में गन्ने का बीज आएगा। केंद्र से इसके लिए बीज की मात्रा के बारे में जानकारी मांगी गई है। शोध केंद्र से आने वाला बीज समितियों के माध्यम से किसानों को दिया जाएगा। यह बीज रोगमुक्त होगा।
बसंतकालीन गन्ने की बुवाई शुरू होने वाली है। किसानों ने गन्ना बोने के लिए खेतों को खाली करना शुरू कर दिया है। किसान आमतौर पर खेतों में खड़ा बीज बोते हैं। काफी किसानों को गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर से भी बीज की आपूर्ति की जाती है। गन्ना शोध केंद्र शाहजहांपुर में गन्ने का बीज तैयार किया जाता है। इस बीज को बोने से फसल में कोई रोग नहीं आता है। आमतौर पर शोध केंद्र में बोए गए गन्ने के बीज को खेत में बोने पर कोई रोग नहीं आता है। शोध केंद्र में तैयार होने वाला बीज उपचारित होता है। वैज्ञानिकों की निगरानी में यह तैयार होता है। जो किसान इस बीज को लेते हैं नियम के मुताबिक किसान को ऐसे बीज से तैयार फसल को दूसरे किसानों को बोने के लिए देना होता है। ऐसा करने पर किसान को 50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सब्सिडी मिलती है। जिले में इस बार कई नई प्रजाति का बीज भी मिलेगा। यह बीज किसानों को गन्ना समितियों के माध्यम से 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह बीज होगा उपलब्ध
अर्ली प्रजाति में 08272, 0118, 0238, 05125, 03234, 13231, 05191, 98014, 8436, 58014, 94184, 9709, 11203 बीज मिलेगा।
सामान्य प्रजाति में 09232, 08279, 08276, 12232, 11453, 05011 बीज मिलेंगे।
ये मिलेंगी नई प्रजाति
अर्ली प्रजाति में 08272, 05125, 05191, 13231, 94184 बीज और सामान्य प्रजाति में 08276, 8279, 09232 बीज पहली बार मिलेंगे। बीज शोध संस्थानों द्वारा दिए गए आवंटन के आधार पर वितरित किया जाएगा।
न बोएं रिजेक्ट प्रजाति
अगले साल से जिले में चीनी मिलें रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना नहीं खरीदेंगी। 48, 67, 92243, 91269, एचआर 119 रिजेक्ट आदि कई रिजेक्ट प्रजाति हैं। किसान धोखे से भी इन प्रजातियों को न बोएं। अगले साल से ऐसे गन्ने के लिए मिलों द्वारा पर्ची जारी नहीं होंगी।
विज्ञापन

आवंटन के अनुसार मिलेगा बीज
बिजनौर गन्ना समिति के वरिष्ठ गन्ना विकास अधिकारी अमित पांडेय के अनुसार किसानों शोध संस्थान से बीज जल्दी मिलने की संभावना है। आवंटन के अनुसार ही किसानों को बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें