फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने ज्ञापन सौंपा, मकानों के ऊपर से हटवाएं खतरा

विज्ञापन
आदर्शनगर में सेवा निवृत बीएसएनएल कर्मचारी की छत पर दुर्घटना के बाद विद्युत विभाग द्वारा लगाया ग? - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मकानों के ऊपर से मंडरा रही मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। आदर्श नगर की महिलाओं ने अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर मकानों के ऊपर से गुजर रही खतरनाक उच्च क्षमता की विद्युत लाइन हटाने की मांग की है। आदर्शनगर कॉलोनी सहित नगर की कई कॉलोनियों में मकानों के ऊपर से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन खतरे का कारण बनी है।
आदर्शनगर की गली नंबर एक की महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता विद्युत निगम से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनीता रानी, बबीता देवी, निर्वेश, निष्ठा वशिष्ठ, कविता सहित कई महिलाओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत निगम को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने विद्युत निगम अधिशासी अभियंता से मकानों की छत से छूते हुए उच्च क्षमता की विद्युत लाइन निकलने से मकानों में करंट आने, करंट लगने की कई दुर्घटनाएं घटने तथा बच्चों के लिए उच्च क्षमता की विद्युत लाइन खतरा बनने की स्थिति को देखते हुए तत्काल मकानों के ऊपर के झूल रही विद्युत लाइन हटवाने की मांग की है। महिलाओं ने विद्युत लाइन के नीचे सुरक्षा गार्ड लगवा कर लाइन को ऊंचा कराने की भी मांग की है। महिलाओं का कहना है कि एक दशक से विद्युत निगम और प्रशासन से विद्युत लाइन हटाने की मांग की जा रही है। लेकिन विद्युत निगम सोया हुआ है। क्षेत्रवासी महिलाओं की ओर विद्युत निगम की उपेक्षा और उदासीनता के संबंध में मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी जा रही है।
विज्ञापन

आदर्शनगर, शेखपुरगढ़, सावित्री एंक्लेव, सुभाषनगर सहित नगर की आबादी से जुड़ीं कई कालोनियों में मकानों की छत के ऊपर से काफी नीचे उच्च क्षमता की विद्युत लाइन गुजर रही हैं। विद्युत लाइन के नीचे सुरक्षा गार्ड भी नहीं लगाए गए हैं। जिसके कारण एक दशक में करंट लगने की कई घटनाएं घट चुकी हैं।
---
विद्युत लाइन ऊंची कराने के लिए प्रयास होगा: एसडीओ
नजीबाबाद। विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि विद्युत लाइन के नीचे मकान बनाए गए हैं। विद्युत लाइन को ऊंचा करने के लिए विभाग प्रयास करेगा। क्षेत्रवासियों को खंभा लगाने का स्थान उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन

---
विद्युत लाइनों के नीचे अनाधिकृत रूप से बने हैं मकान
एसडीएम संगीता ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि उच्च क्षमता की विद्युत लाइनें पहले से खिंची हुई हैं। विद्युत लाइनों के नीचे कॉलोनाइजरों ने जमीनें बेचीं जहां अनाधिकृत रूप से मकान बनाए गए हैं। वर्तमान में अनेक कॉलोनियों में बड़ी संख्या में मकानों के ऊपर से विद्युत लाइनें निकली हैं। विद्युत लाइनों को मकानों से हटा पाना मुश्किल है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से जो भी संभव होगा उसके प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें