बिजनौर में रपटे के पानी में फंसी नेपाल की टूरिस्ट बस।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नजीबाबाद तहसील के भागूवाला क्षेत्र के रपटे में पानी आने से नेपाल की टूरिस्ट बस फंस गई। समय रहते बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। टूरिस्ट बस कोटावाली नदी के रपटे में फंसने की सूचना मिलने पर एसडीएम रम्य आर और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया।