फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी के हत्या के मामले की जांच कर रही एसआईटी बृहस्पतिवार को बिजनौर पहुंची। एसआईटी ने एक बार फिर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। वहीं, मृतका के परिवार वालों और हत्यारोपी के परिजनों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

स्पेशल जांच टीम में शामिल स्वार रामपुर के सीओ धर्म सिंह बिजनौर जेल में बंद हत्यारोपी खादिम से पहले ही पूछताछ कर चुके हैं। अब फिर से बृहस्पतिवार को एसआईटी बिजनौर पहुंची। रेलवे परिसर में घटनास्थल का मुआयना किया। फिर मृतका के परिवार वालों से जानकारी ली। इसके बाद आदोपुर में आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की गई। बता दें कि 10 सितंबर को रेलवे स्टेशन के यार्ड में खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपी ने खिलाड़ी को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्यारोपी आदोपुर के रहने वाले शहजाद उर्फ खादिम को जेल भेज दिया था। उधर, परिवार वाले इस खुलासे संतुष्ट नहीं थे, जोकि सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर आए थे तो उन्होंने जांच का भरोसा दिया था। जिसके चलते डीआईजी शलभ माथुर ने 21 सितंबर को ही एसपी ट्रैफिक मुरादाबाद अशोक कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय स्पेशल जांच टीम का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें