फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नए केस मिलने के साथ ही जिले में 80 हुए पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर देवशी को सील करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगीना के तीन युवक कोरोना पॉजिटिव निकले
विज्ञापन

बिजनौर। सोमवार को नगीना के तीन और नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 80 हो गई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 33 में से 32 मुंबई और एक गुजरात के सूरत शहर से लौटा है। ये सभी मरीज प्रवासी मजदूर हैं और मुरादाबाद के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अब तक करीब 44 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि तीन लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
जिले में मुंबई से आने वाले प्रवासी मजदूरों का कोरोना पॉजिटिव निकलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक आए दिन प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार को कुल 107 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं, इनमें से तीन पॉजिटिव और 104 के नेगेटिव मिलने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि तीन संक्रमित में से एक नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी पॉजिटिव निकले मछली विक्रेता का नगीना के रजपुरा का रहने वाला भाई है, जो मुंबई से आया था। दूसरा संक्रमित युवक नगीना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर देवसी (फखनपुर) का रहने वाला है, जो गुजरात के सूरत शहर से 19 मई को जिले में आया था। वहां पर धोबी का काम करता था। । नगीना के खुशहालपुर मठेरी गांव निवासी तीसरा संक्रमित युवक भी मुंबई से आया था। इसके पूर्व में छह लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे और सभी का मुरादाबाद इलाज चल रहा है। तीनों को उपचार के लिए मुरादाबाद के कोविड-19 हॉस्पिटल में भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कुल 80 पॉजिटिव केस निकल चुके हैं।
वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव सभी 33 मरीज प्रवासी मजदूर हैं। करीब 15 दिन से जिले में आने वाले प्रवासी मजदूर आए दिन कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है, जो बाहरी जिलों अथवा प्रदेशों से आए हैं।
दो गांव पहले से ही हॉटस्पॉट, तीसरे को कराया सील
नगीना। तहसील क्षेत्र के तीन गांवों में तीन लोगों के कोरोना संक्रमित निकलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। पहले से ही हॉट स्पॉट क्षेत्र खुशहालपर मठेरी और रजुपुरा सील हैं। इनमें से एक गांव में से पांच और दूसरे में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पहले ही मिल चुके हैं। प्रशासन ने सोमवार को ग्राम निजामपुर देवसी को सील कराते हुए लोगों को 21 दिन तक अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि सोमवार को जिन तीनों मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वे सभी लाला राधेश्याम महिला महाविद्यालय में क्वांरटीन थे। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि ग्राम निजामपुर देवसी को सील कर दिया गया है।

नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर देवशी को सील करते पुलिसकर्मी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें