मंडावर के मुख्य तिराहे पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : BIJNOR
मंडावर की ओर आने वाले गांवों के रास्तों को भी किया सील
मंडावर। कस्बे को सील करने के बाद प्रशासन ने गांवों को जोड़ने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया है। अब गांव वाले कस्बे में नहीं आ सकते हैं। वे बाहर से बाहर जिला मुख्यालय पर जा सकते हैं।
कस्बा मंडावर में कोरोना संक्रमित चार मरीज मिल चुके हैं। पुलिस ने दो दिन पहले पूरे कस्बे को सील कर दिया था। हॉट स्पॉट वाले एरिया में दुकानें खुलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई हैं। कुछ जगह पर केवल जरूरी सामान की दुकानों को ही सुबह आठ से 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। कस्बे में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अब प्रशासन ने गांव राजारामपुर को कस्बे से जोड़ने वाला रास्ता भी बल्ली लगाकर बंद कर दिया है। इस रास्ते से गांव काजीवाला, राजारामपुर, डैबलगढ़ व चाहड़वाला के गांव वाले कस्बे को आते हैं। प्रशासन ने इस रास्ते को सील कर दिया है। गांव वालों को कस्बे में आने की अनुमति नहीं होगी। वे दूसरे रास्तों से जिला मुख्यालय को जरूरत होने पर जा सकते हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के अनुसार लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन हो रहा है। क्षेत्रवासी पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।