फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगीना लोकसभा सीट: बसपा हाईकमान ने सुरेंद्र पाल सिंह के नाम पर लगाई मुहर

Wed, 20 Mar 2024 01:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बहुजन समाज पार्टी हाईकमान ने नगीना लोकसभा सीट से सुरेंद्र पाल सिंह का टिकट फाइनल किया है। वह वकालत के पेशे में रहने के बाद राजनीति में आ गए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में पुरकाजी विधानसभा से वह बसपा के प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
सुरेंद्र पाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा हाईकमान ने नगीना लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी फाइनल कर लिया है। बसपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर की पुरकाजी विधानसभा से बसपा के टिकट पर किस्मत आजमा चुके सुरेंद्र पाल सिंह मैनवाल को नगीना लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। गुरुवार को नगीना में होने वाले बसपा के कार्यक्रम में इस नाम की विधिवत घोषणा होगी।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के थाना आदर्श मंडी व शामली के ग्राम सिलावर के मूल निवासी एडवोकेट सुरेंद्र पाल सिंह मैनवाल का जन्म 4 जुलाई 1954 को नेतराम ठेकेदार के घर में हुआ था। बी.ए.एलएलबी करने के बाद कई वर्षों तक उन्होंने वकालत का कार्य किया और बाद में राजनीति में आ गए।

यह भी पढ़ें: बिजनौर लोकसभा सीट: मैदान में तीन योद्धा, चंदन चौहान को विरासत तो विजेंद्र सिंह के सामने साख बचाने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में सुरेंद्र पाल सिंह ने स्नातक मेरठ खंड से एमएलसी व वर्ष 2022 में बसपा के टिकट पर पुरकाजी विधानसभा से किस्मत आजमाई। हालांकि दोनों ही चुनाव में उन्हें जीत नसीब नहीं हुई।

सुरेंद्र पाल सिंह मैनवाल ने दावा किया कि बसपा सुप्रीमो ने उन्हें नगीना लोकसभा सीट से लड़ने का आशीर्वाद दे दिया है। इसकी विधिवत घोषणा पार्टी के शीर्ष नेता गुरुवार को नगीना में होने वाले कार्यक्रम में करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें