वर्ष 2020 में सुरेंद्र पाल सिंह ने स्नातक मेरठ खंड से एमएलसी व वर्ष 2022 में बसपा के टिकट पर पुरकाजी विधानसभा से किस्मत आजमाई। हालांकि दोनों ही चुनाव में उन्हें जीत नसीब नहीं हुई।
सुरेंद्र पाल सिंह मैनवाल ने दावा किया कि बसपा सुप्रीमो ने उन्हें नगीना लोकसभा सीट से लड़ने का आशीर्वाद दे दिया है। इसकी विधिवत घोषणा पार्टी के शीर्ष नेता गुरुवार को नगीना में होने वाले कार्यक्रम में करेंगे।