ठंड का प्रकोप। बिजनौर में रविवार की सुबह पौधे पर जमा पाला।
- फोटो : BIJNOR
चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा, खेतों में जमा पाला
बिजनौर। लगातार दूसरे दिन चली ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपा दिया है। रविवार सुबह से ही धूप निकलने के बाद भी लोग ठिठुरते रहे। न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रात में पड़े पाले ने मौसम में ठंडक को बढ़ा दिया है।
शनिवार को पूरा दिन चली ठंडी हवा ने मौसम को सर्द कर दिया था। रविवार को पाले ने रही सही कसर पूरी कर दी। रविवार को सुबह किसान खेतों में काम करने गए तो पौधों और गन्ने की पत्ती पर पाले की चादर जमी हुई थी। ठंडी हवा का असर पूरा दिन देखने को मिला। हालांकि धूप निकलने से लोगों राहत मिली।
कृषि वैज्ञानिक डा.केके सिंह का कहना है कि पाला फसलों के पत्तों को नष्ट कर देता है। फसलों को पाले के असर से बचाने के लिए किसान फसलों की सिंचाई करते रहें। सिंचाई वाली फसलों पर पाले का असर नहीं होता है।
दिन अधिकतम न्यूनतम
16 नवंबर 25.8 12.8
17 नवंबर 26.8 10
18 नवंबर 25.8 9.2
19 नवंबर 23.8 7.4
20 नवंबर 24.6 7.3
21 नवंबर 23.2 5.4
22 नवंबर 22.6 04
नोट: तापमान नगीना स्थित मौसम वेधशाला से लिए गया है। तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
ठंड का प्रकोप। बिजनौर में रविवार की सुबह पौधे पर जमा पाला।- फोटो : BIJNOR