जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की
किरतपुर। ग्राम कुतुबपुर निवासी एक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम कुतुबपुर निवासी रामेंद्र सिंह चौधरी 47 वर्ष बीती रात बाहर से अपने घर आया था। परिजनों के अनुसार रामेंद्र कुछ गुमसुम सा था और तनाव में नजर आ रहा था परिजनों ने जब उससे पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। रात्रि लगभग 10 बजे वह बिना बताए घर से निकल गया। रात भर घर नहीं लौटा।
परिजनों ने सुबह उसकी तलाश की। उन्हें रामेंद्र का शव एक खेत में पड़ा मिला। उसके पास कीटनाशक की एक खाली शीशी, पानी की एक बोतल, खाली ग्लास व मोटरसाइकिल मिली तथा देसी शराब का सील बंद क्वाटर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का कहना था कि रामेंद्र ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतक पेशे से मजदूर था