शबद-कीर्तन कर संगत को किया निहाल
नूरपुर। श्री गुरु नानकदेव जी के प्रकाशोत्सव समारोह में खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में लगे भव्य पंडाल में रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके उपरांत पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। अखाड़े में शामिल युवाओं ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।
खालसा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित गुरुमत समागम में बीबी जागीर कौर ने गुरु नानकदेव जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। बैंडबाजों के साथ निकले नगर कीर्तन में फूलों से सुसज्जित सवारी में श्री गुरुग्रंथ साहिब की सवारी विराजमान थी। उसके आगे सेवादार सड़क की सफाई करते चल रहे थे। नगर कीर्तन में सिख गुरुओं के जीवन पर प्रकाश डालती अनेक झांकियां शामिल थीं। अखाड़े में शामिल युवा हैरतअंगेज करतब करते चल रहे थे। नगर कीर्तन खालसा इंटर कॉलेज से शुरू होकर गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान राजेन्द्र सिंह प्रिंस, गुरचरन सिंह, गुलशरन सिंह, रवेंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, देवेन्द्र सिंह, कमलजीत सिंह नूर, अवतार सिंह ने बीबी जागीर कौर को सम्मानित किया। इस दौरान रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री बीबी हरजिंदर कौर, हापुड़ सिख मिशन के इंचार्ज बृजपाल सिंह, गुरुनाम सिंह, डा कर्मेन्द्र सिंह, अमित चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती आकांक्षा चौहान, राशू चौहान, सी पी सिंह, डा अमित कुमार, जितेन्द्र बैंस, मेलाराम गम्भीर, आदि मौजूद रहे।