फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोटस हाउस ने जीता फुटबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
लोटस हाउस ने जीता फुटबाल मैच
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को एक दिवसीय फुटबाल नॉक आउट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लोटस हाउस की जीत हुई।
शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए बिजनौर पब्लिक स्कूल के सीनियर बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें चारों हाउस की टीम ने प्रतिभाग किया। मैच के प्रारंभ में विद्यालय के मैनेजर महेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी ने चारों खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और टॉस किया। रोज हाउस एवं मेरीगोल्ड हाउस ने टॉस जीतकर पहला फुटबाल मैच खेला और मेरीगोल्ड हाउस विजयी रहा। इसके बाद लिलीहाउस एवं लोटस हाउस में मैच हुआ, जिसमें लोटस हाउस विजेता रहा। फाइनल मुकाबला लोटस हाउस एवं मेरीगोल्ड हाउस के मध्य हुआ जिसमें लोटस हाउस 4-0 से विजयी रहा।
विज्ञापन

विजेता टीम के फैजल, राजवर्धन, शिवांग, चंद्रकांत ,देव चौधरी, वंश, प्रिंस, आनंद, रजत, अनमोल, मयंक, शांतनु ,श्रेय का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। सीनियर बालिका वर्ग में भी मेरी गोल्ड हाउस एवं लोटस हाउस की टीम विजेता रही। बालिका वर्ग की विजेता टीम की कैप्टन तान्या के अलावा गार्गी, खुशी, सिम्मी, अंशिका, दिव्यांशी, प्रिया, आयुषी, रानी, हिमानी एवं नेहा का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा। मैच के रेफरी पीटीआई अशोक कुमार त्यागी स्कोरर एवं टाइम कीपर वरुण काकरान एवं सागर सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। चारों हाउस के इंचार्ज रेशू, विशाल,भास्कर ,रक्षक राजपूत एवं चेतना भटनागर ने मैच का संचालन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें