फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनें फुल, त्योहार पर घर जाना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनें फुल, त्योहार पर घर जाना मुश्किल
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। दशहरा, दीपावली और छठ पूजा त्योहार ज्यों ज्यों नजदीक आ रहे हैं। ट्रेनों में आरक्षित सीटें फुल हो रही हैं। अप दिशा की अधिकांश ट्रेनों में 30 अक्तूबर तक आरक्षण की वेटिंग सूची चल रही है। कुछ दिनों में नवंबर के प्रथम पखवाड़े में भी आरक्षित सीटें नहीं हैं।
त्योहारी सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षित सीटें तेजी से भर रही हैं। नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली अप और डाउन दिशा की करीब 22 ट्रेनों में मात्र छह ट्रेनों का साधारण किराया है। अन्य ट्रेनों में रेलवे द्वारा स्पेशल किराया वसूल किया जाता है। प्रमुख त्योहारों के नजदीक आने से अप दिशा की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग में आरक्षण कराए जा रहे हैं। आरक्षण का निर्धारित कोटा पूरा होने से यात्री असमंजस में हैं। फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली साधारण किराए की किसान एक्सप्रेस में फेस्टिवल सीजन में मारामारी है। 03308 डाउन किसान एक्सप्रेस में 30 नवंबर तक स्लीपर क्लास की वेटिंग चल रही है। जबकि सिटिंग क्लास टू-एस में नवंबर के प्रथम पखवाड़े तक आरक्षण की वेटिंग है। किसान एक्सप्रेस 03307 अप में फिलहाल आरक्षित और वेटिंग सीट उपलब्ध हैं। साधारण श्रेेणी किराए की अमृतसर से कोलकाता के बीच चलने वाली अकालतख्त 02318 डाउन में स्लीपर क्लास में तीन दिसंबर तक, टू-एस श्रेणी में 12 नवंबर तक रिजर्वेशन फुल हैं। जबकि 02317 अप में आरक्षण उपलब्ध हैं। चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल ट्रेन 02232 डाउन के स्लीपर क्लास में 25 अक्तूबर तक, 02231 अप में 10 अक्तूबर तक वेटिंग है। इन ट्रेनों में टू-एस में अक्तूबर के प्रथम पखवाड़े तक वेटिंग चल रही है। अमृतसर से हावड़ा जाने वाली 03006 डाउन पंजाब मेल के स्लीपर क्लास में 30 नवंबर तक वेटिंग चल रही है। इस ट्रेन के सिटिंग क्लास टू-एस में वेटिंग 21 नवंबर तक है। वापसी में 03005 अप में 25 नवंबर तक स्लीपर क्लास में वेटिंग है। जबकि टू-एस में अभी आरक्षित सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

सियालदह एक्सप्रेस में सीटें नहीं
कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस 03151 अप के स्लीपर क्लास में 15 नवंबर तक सिटिंग क्लास में अभी स्थान रिक्त है। सियालदह एक्सप्रेस 03152 डाउन में जम्मू से कोलकाता के लिए स्लीपर क्लास में 21 नवंबर तक, सिटिंग क्लास टू-एस में पांच नवंबर तक सीटें फुल हैं। अमृतसर से जयनगर के बीच चलने वाली शहीद एक्सप्रेस 04674 डाउन में स्लीपर क्लास में सात दिसंबर तक और सीटिंग क्लास में 19 नवंबर तक। अप दिशा कि शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में 04673 अप में स्लीपर क्लास और सिटिंग क्लास में 30 नवंबर तक आरक्षण के लिए सीटें उपलब्ध नहीं हैं। देहरादून से गोरखपुर जाने वाली 05006 डाउन के स्लीपर क्लास में 25 नवंबर तक और टू-एस में नौ नवंबर तक आरक्षण उपलब्ध नहीं है। जबकि 05005 अप में फिलहाल आरक्षण उपलब्ध है। उधर योग नगरी ऋषिकेश से प्रयागराज के बीच चलने वाली 04230 डाउन में स्लीपर क्लास में तीन नवंबर तक आरक्षण उपलब्ध नहीं है। जबकि टू-एस सिटिंग क्लास में सीटें उपलब्ध हैं। देहरादून से बनारस जाने वाली 04266 डाउन और 03010 देहरादून से हावड़ा के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास में तीन नवंबर तक आरक्षण फुल हैं।
विज्ञापन

वातानुकूलित श्रेणी का आरक्षण
नजीबाबाद से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में थ्री और सेकेंड एसी सीटें भी फेस्टिवल सीजन में तेजी से भर रहीं हैं। किसान एक्सप्रेस 03308 डाउन में थ्री एसी में 10 नवंबर, सेकेंड एसी में 14 नवंबर, पंजाब मेल 03006 डाउन में थ्री एसी में नौ नवंबर, सेकेंड एसी में 22 नवंबर, 03005 अप में 16 नवंबर, सेकेंड एसी में 16 नवंबर, स्यालदाह एक्सप्रेस 03152 डाउन में थ्री एसी में 24 नवंबर, सेकेंड एसी में सात नवंबर, 03151 अप में थ्री एसी और सेकेंड एसी में 10 नवंबर तक आरक्षण फुल हैं। डाउन दिशा की अकालतख्त ट्रेन में थ्री एसी में पांच नवंबर और सेकेंड में 12 नवंबर तक आरक्षित सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें