फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में कमी आने पर होगा लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में कमी आने पर होगा लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। सहायक आयुक्त औषधि के आदेश पर एक विशेष सेपलिंग अभियान चलाया गया, जिसमें शहर के कई फुटकर और थोक औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसके बाद मेडिकल से नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को औषधि विभाग की ओर से शहर के कई मेडिकल स्टोर से औषधियों के सैंपल लिए गए। निरीक्षण में चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। जिसमें अलग-अलग औषधियों के 8 नमूने लिए गए। जिसमें कप सिरप, एंटी एलर्जिक और पेनकिलर आदि दवाईयों के नमूने लिए गए हैं। निरीक्षण में सिविल लाइन द्वितीय में रोडवेज बस स्टेंड के पीछे सिद्दीकी मेडिकल स्टोर, नगरपालिका की दुकान नंबर 11 में चौधरी मेडिकल हॉल, विजय पैट्रोल पंप के पीछे अंकुर प्लाजा में अग्रवाल मेडिकोज और आबकारी चौकी के पास मनी मेडिकल से औषधियों के नमूने लिए। इसके साथ ही फर्म पर फार्मेसिस्ट नहीं मिले। डीआई आशुतोष मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लिए गए सैंपल को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा रहा है। इसके साथ ही जांच आख्या औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद की पाई गई कमियों के आधार पर लाइसेंस निलंबन और निरस्तीकरण के लिए भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें