फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़हान नदी पुल मार्ग क्षतिग्रस्त, रूट डायवर्ट

विज्ञापन
नजीबाबाद में लकड़हान नदी पुल के क्षतिग्रस्त भाग को देखते एनएच तकनीकी कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
लकड़हान नदी पुल मार्ग क्षतिग्रस्त, रूट डायवर्ट
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार मार्ग पर लकड़हान नदी पुल में तकनीकि खराबी आने से आनन-फानन में हाईवे यातायात रोककर डायवर्ट किया गया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

नजीबाबाद- हरिद्वार मार्ग पर मंझाडी-मुस्सेपुर के बीच हाईवे पर बने लकड़हान नदी पुल के बीच मार्ग मंगलवार दोपहर अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। एसडीएम संगीता ने हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों को तत्काल पुल मार्ग की स्थिति का निरीक्षण के निर्देश दिए है। एसडीएम ने क्षतिग्रस्त पुल मार्ग का हाईवे यातायात डायवर्ट करने के भी निर्देश दिए। हाईवे अथॉरिटी के मैनेजर तकनीकि पीएस पांडेय ने बताया कि पुल मार्ग में आई तकनीकि खराबी की जांच और मरम्मत कार्य में जुटे हैं। एसडीएम के निर्देश पर मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी ने लकड़हान नदी पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों को मोटामहादेव- भागूवाला बाईपास मार्ग से डायवर्ट कर दिया है।

नजीबाबाद में हाइवे पर लकड़हान नदी पुल का क्षतिग्रस्त भाग।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें