फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेडियम के अभाव में दम तोड़ रही प्रतिभाएं
विज्ञापन

धामपुर। नगर और देहात क्षेत्र की खेल प्रतिभाएं उचित सुविधा न मिलने के कारण मायूस हैं। खेलों की प्रैक्टिस करने का उपयुक्त स्थान भी नहीं है और कोच भी नहीं। इसलिए खेल प्रेमियों ने धामपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने की मांग उठाई है। जनप्रतिनिधियों से मांग है कि युवाओं से बेहतर भविष्य के लिए मदद की जाए।
क्रिकेट खिलाड़ी उत्कर्ष का कहना है कि यदि धामपुर में स्टेडियम का निर्माण हो जाए तो युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखार मिलेगा, जिससे वह अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। खिलाड़ी बलराज सिंह का कहना है कि धामपुर में खेलों को बढ़ावा देने के मामले में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौन है। सत्ता में आने से पहले युवाओं से ढेरों वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता हासिल होने पर भूल जाते हैं। धामपुर तहसील प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील है। यहां पर स्टेडियम का बनना जरूरी है। क्षितिज कुमार का कहना है कि स्टेडियम न होने से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां के खिलाड़ियों को गैर जिलों में खेलों का अभ्यास करने जाने को विवश होना पड़ता है। प्रखर शर्मा ने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि युवाओं की भावनाओं का ख्याल रखते हुए स्टेडियम बनवाया जाए।
विज्ञापन

- सरकार में इच्छा शक्ति है तो स्टेडियम बन जाएगा: गिरीशचंद्र
नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र का कहना है कि खिलाड़ियों की समस्या जायज है। स्टेडियम बनना चाहिए। स्टेडियम बनाने का काम प्रदेश सरकार है। सरकार में इच्छाशक्ति का टोटा है। स्टेडियम बनने से यहां पर खेलों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के भी अवसर खुुलेंगे।
विज्ञापन

- सीएम से मुलाकात करेंगे: अशोक राणा
धामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा ने भरोसा दिया कि वह युवाओं की मंशा के अनुरूप धामपुर में स्टेडियम बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे और मुलाकात कर मांग भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें