फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU Kisan Mahapanchayat: बिजनाैर में गरजे राकेश टिकैत, बोले- ये व्यापारियों की सरकार, EVM को बताया बीमारी

Thu, 24 Oct 2024 02:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

BKU Mahapanhayat: उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदर्शनी मैदान में किसान महापंचायत ओयाजित की जा रही है। पंचायत को संबोधित करने के लिए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों की समस्याएं गिनाईं और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन की आज बिजनाैर नुमाइश ग्राउंड में महापंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करने पहुंचे। 

विज्ञापन


बिजनाैर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने इस महापंचायत का आयोजन किया है। महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गन्ने का रेट सही नहीं मिल रहा है, गन्ना भुगतान हुुआ नहीं। भेड़िए और तेंदुए किसानों को खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पंचायतें मीटिंग ही हैं, देश भर में होती रहेंगी।

यह भी पढ़ें: भाज्जू कट की मांग पर अड़े किसान: बोले-कट तो लेकर रहेंगे, महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश टिकैत बोले-वोट किसी को भी जीतते यही हैं, बीमारी तो ईवीएम में
उन्होंने कहा कि यहां कहते हैं पेड़ लगाओ, वहां हजारों साल पुराना जंगल काट डाला। ये किसानों की नहीं व्यापारियों की सरकार है। कहा कि किसानों का संघर्ष कड़ा रहेगा, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव तो बीमारी है। हम तो इससे दूर ही रहते हैं। कहा कि बीमारी तो ईवीएम में है, वोट किसी को भी दो, जीतते ये ही हैं। ईवीएम तो इनकी माैसी है। इन्हें कमाकर ही देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें