फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में पहुंचेंगे कर्नाटक के 11 हाथी

Mon, 30 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़  में कार्बेट टाइगर रिजर्व में  वन विभाग को 11 हाथी कर्नाटक राज्य से मिलने जा रहे हैं। इन हाथियों को  लेने के लिए वन विभाग की टीम कालागढ़ से कर्नाटक के लिए रवाना हो गई है। इस विषय में कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि हाथी मैसूर से सीधे कालागढ़ लाए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में गश्ती दलों और हाथी सवारी के लिए हाथियों की संख्या में इजाफा होने जा रहा  है। कर्नाटक राज्य से 12 हाथी वन विभाग को मिलने जा रहे हैं। वर्तमान में  हाथियों को लेने के लिए कालागढ़ से उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी के नेतृत्व में टीम रविवार को रवाना हो गई है। 
इस बारे में जानकारी देते हुए  कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक अमित वर्मा ने बताया कि कालागढ़ से टीम सीधे कर्नाटक राज्य के मैसूर में पहुंचेगी, जहां से विभिन्न नेशनल पार्क से 11 हाथी टीम को दिए जाएंगे। एक हाथी बाद में आयेगा। इस प्रकार कालागढ़  मार्च तक 12 हाथी पहुंचेंगे। यह हाथी ट्रक से आएंगे। कालागढ़ में सुरक्षा बैरियर दो बटा छह के निकट सिंचाई विभाग के पूर्व भवन में रखे जाएंगे। 
विज्ञापन

यह भवन वन विभाग को कई वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग ने सौंपा  था। इस भवन को  हाथियों के रहने के स्थान के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। अधिकारिक रूप          से  इसका निरीक्षण स्वयं उन्होंने कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें