फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: एयरफोर्स कर्मी गए ड्यूटी पर जम्मू-कश्मीर, नई दुल्हन गई मायके, घर से 32 लाख का माल ले गए चोर

Fri, 26 Dec 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

एयरफोर्स कर्मी शगुन की शादी एक माह पहले हुई थी। बीती रात परिजन सो रहे थे, तभी चोरों ने दुल्हन का कमरा खंगाल डाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगली जाजू में बुधवार रात चोरों ने घर में घुसकर करीब 30 लाख रुपये के आभूषण, 65 हजार की नकदी समेत करीब 32 लाख की चोरी कर ली। चोरों ने गृहस्वामी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। उनके एयरफोर्स में तैनात बेटे की नवंबर में शादी हुई थी। चोरों ने नवविवाहिता के कमरे को निशाना बनाया। दुल्हन मायके गई हुई थी।
विज्ञापन

 

घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी देवेंद्र सिंह का मकान गांव के बाहर स्थित है। बुधवार की रात करीब दो बजे चोर खेतों की ओर से बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में घुसे। जिस कमरे में देवेंद्र सिंह सो रहे थे, उसे बाहर से बंद कर दिया। चोरों ने नवविवाहिता के कमरे की आलमारी में रखी करीब तीस लाख रुपये के आभूषण, कीमती सामान व 65 हजार की नकदी चोरी कर ली। देवेंद्र सिंह का बेटा शगुन एयरफोर्स में जम्मू कश्मीर में तैनात है। उसकी शादी बीती 22 नवंबर को हुई थी। पत्नी 18 दिसंबर को अपने मायके चली गई।
 

देवेंद्र सिंह ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे उनकी मां लघुशंका के लिए उठी थी। इसके बाद घर का मुख्य दरवाजा खुला रहा गया। संभवत: चोर इसी दरवाजे से घर के अंदर दाखिल हुए। घर में देवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी व बूढ़े माता-पिता थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने सूट केस, बैग जंगल में डाल दिए और सामान लेकर चले गए। 
 
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे उन्होंने खेतों की ओर लगा दरवाजा खुला देखा, जिसके बाद चोरी की घटना का पता लगा। गांव में चोरी की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। 
एएसपी ग्रामीण प्रकाश सिंह, सीओ देश दीपक, थानाध्यक्ष विकास कुमार ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। एएसपी ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से चोरों को पकड़ने व जल्द ही चोरी के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें