फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर हुई बारिश, सर्दी से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
बिजनौर में बारिश में छाते से अपने बच्चों को बचाती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दिनभर हुई बारिश, सर्दी से ठिठुरे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। शनिवार को हुई झमाझम बारिश से सड़कों से लेकर खेतों तक में पानी भर गया। जनवरी में सामान्य तौर पर जितनी बारिश पूरे महीने में होती है, उससे अधिक बारिश दस घंटों में ही हो गई। बारिश गेहूं, गन्ने और चारे की फसलों के लिए वरदान बताई जा रही है। सब्जी और सरसों की फसल को बारिश से नुकसान बताया जा रहा है। एक ही दिन में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई। आज भी बारिश के आसार हैं।
शुक्रवार रात को आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन शनिवार तड़के चार बजे जब किसान उठे तो बादलों में तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश हो रही थी। आमतौर पर बरसात में भी इतनी अच्छी बारिश नहीं होती है, जितनी शनिवार को हुई। दिन भर बादलों में तेज गरज के साथ बारिश होती रही। बारिश से सड़कों से लेकर खेत तक जलमग्न रहे। जिले में गेहूं की बुवाई दिसंबर में ही पूरी हो चुकी है। बारिश से गेहूं, गन्ने और चारे की फसलों को बहुत फायदा होगा। गेहूं और गन्ने की अभी किसानों को सिंचाई नहीं करनी होगी। जिन किसानों की सरसों की फसल पर फूल खिल चुका है उसे, चने, आलू, पालक और बाकी फसलों को बारिश से नुकसान बताया जा रहा है। जिले में तड़के चार बजे से दोपहर दो बजे तक 50 एमएम बारिश हुई। जबकि जनवरी में जिले में सामान्य तौर पर 34 एमएम बारिश होती है। जिले का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरा दिन सर्दी और ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

नो केन के कारण बंद रहीं चीनी मिल
बारिश की वजह से चीनी मिलों में गन्ना नहीं पहुंच सका। मिलों को नो केन में बंद करना पड़ा। बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह के अनुसार बारिश की वजह से किसान गन्ना लेकर नहीं आए। बारिश ने खादर के किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। खादर में पानी कई कई दिन में सूखता है। नमी के कारण खेत में काम नहीं हो पाता है। इसका चीनी मिलों की गन्ना आपूर्ति पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन

ज्यादातर फसलों को फायदा : कृषि अधिकारी
जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र के अनुसार बारिश से ज्यादातर फसलों को फायदा होगा। सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को होगा। तिलहनी और सब्जी की फसलों को ज्यादा बारिश से नुकसान होता है। वहीं, नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार शनिवार को काफी बारिश हुई है। अभी रविवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं।

बिजनौर में बारिश में छाता लगाकर जाते लोग।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में शनिवार को बारिश में छाता लगाकर जाती युवतियां।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें