फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित बने भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
नांगलसोती में भाकियू युवा के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते वरिंदर सिंह। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सुमित बने भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष
विज्ञापन

नांलगसोती। भाकियू युवा की पंचायत में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तारण करते हुए नांगलसोती निवासी सुमित कुमार को नजीबाबाद ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया।
विज्ञापन

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष सरदार वरिंदर सिंह बांठ की अध्यक्षता में नांगलसोती में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वरिंदर सिंह ने भाकियू जिलाध्यक्ष चौ. कुलदीप सिंह की संस्तुति पर युवा संगठन का विस्तार किया। उन्होंने नांगलसोती निवासी सुमित कुमार को युवा ब्लॉक अध्यक्ष, गांव सौफतपुर निवासी धर्मेंद्र राणा को युवा जिला महासचिव, भवानीपुर निवासी पुष्पेंद्र ढाका और पदारथपुर निवासी वीरेश राणा को जिला उपाध्यक्ष, कंबोर निवासी दिग्विजय सिंह को जिला सचिव का दायित्व सौंपा। जिला महासचिव नरदेव सिंह ने जिलाध्यक्ष चौ. कुलदीप सिंह और सरदार वरिंदर सिंह के नेतृत्व में युवाओं के जत्थे के प्रयागराज संगम तट पर 16, 17, 18 जनवरी को लगने वाले तीन दिवसीय चिंतन शिविर में पहुंचने की जानकारी दी। बैठक में प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, जिला उपाध्यक्ष राजीव राठी, प्रमोद कुमार, जितेंद्र पहलवान, अजय कुमार, सतपाल सिंह, हुकुम सिंह, दिनेश कुमार, रूपेश कुमार, कामेंद्र राणा, सुनील कुमार, ज्ञान सिंह, सत्यपाल सिंह, राजीव राजपूत, देवेंद्र ढाका, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें