फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद चौक क्षेत्र में जलभराव क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। आजाद चौक और हर्सवाड़ा क्षेत्र में जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासी त्रस्त हैं। एसडीएम ने जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के नगरपालिका परिषद की टीम लगाई। क्षेत्र से कूड़ियों आदि का अवरोध हटाया गया।
नगर के आबादी से जुड़े आजाद चौक और हर्सवाड़ा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई वर्षा का जलभराव कम न होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। विद्यार्थी और राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन भी खस्ताहाल मार्ग और जलभराव के बीच से गुजरने में अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। एसडीएम परमानंद झा ने बृहस्पतिवार सुबह नगरपालिका परिषद के सफाई निरीक्षक अनिल कुमार की टीम के साथ जलभराव कम करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कुछ क्षेत्र में जल निकासी में अवरुद्ध कूड़ियों आदि को जेसीबी के माध्यम से हटवाया। एसडीएम ने हाल ही में विनियमित क्षेत्र से आजाद चौक, मुगलूशाह तथा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव के लिए नाला निर्माण प्रस्ताव तैयार कराए हैं। जिलाधिकारी ने नाला निर्माण प्रस्ताव की तकनीकी जांच लोनिवि को सौंपकर तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें