अतिक्रमण हटते ही फिर शुरू कर दिया अवैध निर्माण
धामपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को निर्देशित किया है कि यदि किसी ने सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रखा है तो वह कब्जामुक्त कर दें। सड़कों पर हो रहे स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण खुद हटा लें। अन्यथा पालिका जेसीबी चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर देगी। संबंधित व्यापारियों से जुर्माना भी वसूल कर कार्रवाई भी करेगी।
गौरतलब है कि धामपुर नगरपालिका के अधिकारियों ने डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर मंगलवार को नगीना चौक से धामपुर बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान नगर पालिका ने व्यापारियों के सड़कों पर बने अतिक्रमण को न केवल ध्वस्त किया था। बल्कि कई ट्राली सामान जब्त कर लिया। पालिका के अभियान से हड़कंप मच गया था। लेकिन बुधवार को दूसरे दिन व्यापारियों ने फिर उसी स्थान पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। पालिका द्वारा व्यापारियों को नोटिस जारी कर हिदायत दी जा रही है कि उन्होंने स्वंय अतिक्रमण नहीं हटया तो ऐसे में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ साथ अतिक्रमण को ध्वस्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।
जेई जलकल हेमंत कुमार और जेई सिविल नैपाल सिंह का कहना है कि यह अभियान तब तक चलेगा। जब तक नगर की सरकारी संपत्ति से अतिक्रमण मुक्त नहीं हो जाता है।