फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूग्रंथ साहिब के आदर्शो पर चल समाज सेवा का प्रण लिया

विज्ञापन
धामपुर गुरूद्वारे में कार्यक्रम में गुरूवाणी कीर्तन करते बच्चे। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गुरुग्रंथ साहिब के आदर्शों पर चलने का प्रण लिया
विज्ञापन

धामपुर। गुरुद्वारा में चल रहे श्री गुरू ग्रंथ साहिब के तीन दिवसीय प्रकाश पर्व का समापन हो गया है। इस दौरान गुरुमुख परिवारों ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के समक्ष फूलों की वर्षा की। निशान साहिब के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर गुरुओं के आदर्शमयी जीवन सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। गुरुमुख परिवारों ने अपने आवासों के बाहर मोमबत्तियां जलाकर दीप माला कार्यक्रम भी आयोजित किया।
गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा के दीवान हाल में आयोजित कार्यक्रम में गुरू महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह, काशीपुर से आए भाई परमजीत सिंह खालसा के रागी जत्थों ने गुरुवाणी के अमोलक कीर्तन से संगत को निहाल किया। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरू वाणी शबद का उच्चारण किया। गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह एडवोकेट ने संगत समूह को श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की महत्ता के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, जिला मीडिया प्रभारी सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक तथा गुरुघर के सेवकों एवं सेविकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन गुुरुघर के सेवक सरदार महेंद्र पाल सिंह सेठी, गुरुघर की सेविका बीबी मनजीत कौर सेठी, सरदार जोगेंद्रपाल सिंह मेहंदीरत्ता के परिवार की ओर से दुग्ध एवं मिष्ठान प्रसाद के लंगर से किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें