फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की बेवफाई, पत्नी ने मौत गले लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने की बेवफाई, पत्नी ने मौत गले लगाई
विज्ञापन

शेरकोट। पति की बेवफाई से नाराज होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों आरोपी पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार तराई मोहल्ले के अनस खान का मोहल्ले की ही युवती अल्मा परवीन से इश्क हो गया था। परिजनों को पता लग जाने के बाद दोनों का जुलाई में निकाह करा दिया गया। निकाह होने के बाद कुछ दिनों तक अनस पत्नी अल्मा परवीन के साथ स्योहारा में अपनी बुआ के यहां रहता रहा। बाद में अनस पत्नी को लेकर धामपुर में आ गया और यहां आकर किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। बताया गया कि धामपुर में कुछ दिन साथ रहने पर अनस पत्नी को कमरे पर अकेला छोड़ कर चला गया। जब इसका पता युवती के परिजनों को लगा तो वह युवती को अपने साथ घर शेरकोट ले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि पति की बेवफाई से नाराज होकर अल्मा परवीन ने ब्रश चिपकाने वाले सलोचन को पी लिया। सलोचन पीने के बाद अल्मा परवीन की हालत बिगड गई। परिजनों ने पहले उसका उपचार मुरादाबाद में कराया। लेकिन जब सुधार नहीं हुआ तो उसे मेरठ उपचार को ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता विकार की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें