फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर क्षेत्र के किसानों को आस, कर्ज माफ करेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र के किसानों को आस, कर्ज माफ करेगी सरकार
विज्ञापन

धामपुर। किसानों को आस है कि पिछली सरकारों की तरह सरकार उनका कर्जा इस बार भी माफ करेगी। यही सोच कर किसान सेवा सहकारी समितियों से विभिन्न मदों (खाद ,बीज व केसीसी) पर लिए कर्जे को जमा करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। जबकि बकाया जमा करने के लिए सरकार ने 31 दिसंबर 2021 तक के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू कर रखी है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी भी बाकीदार ने पंजीकरण नहीं कराया है।
धामपुर अल्हैपुर ब्लाक क्षेत्र में धामपुर किसान सेवा सहकारी समिति के तहत दस समितियां संचालित हैं। इन समितियों में शेरकोट, धामपुर, सरकड़ा, नसीरपुर, नींदडू, पीपलसाना, बसेड़ा नारायण, रामठेरा, हर्रा व मिलक जहांगीराबाद शामिल हैं। धामपुर समिति के एमडी तोताराम सिंह बताते हैं कि इन सभी समितियों पर लगभग 12 करोड़ रुपये का बकाया है। विभाग द्वारा बकाया जमा कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन किसान बकाया जमा करने का प्रयास ही नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार किसानों का कहना है कि विधान सभा के चुनाव आ गए हैं। चुनाव में हर सरकार किसानों का बकाया को माफ करती है। प्रदेेश की भाजपा सरकार भी उनके कर्ज को माफ करेगी।
विज्ञापन

इसी आस में किसान ब्याज में माफी देने को चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना का भी लाभ उठाने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से यह योजना हाल में 31 दिसंबर तक के लिए लागू है।
सबसे ज्यादा धामपुर और सबसे कम मिलक जहांगीराबाद की समिति पर बकाया
एमडी का कहना है कि इन समितियों में सबसे ज्यादा बकाया धामपुर समिति पर 2.54 करोड़ और सबसे कम मिलक जहांगीराबाद की समिति पर 27 लाख का बकाया है। इसी प्रकार से शेरकोट समिति पर लगभग 2.25 करोड़, सरकड़ा में 1.68 करोड़, नसीरपुर में 1.16 करोड़, नींदडू में 47 लाख, पीपलसाना में 1.17 करोड़, बसेड़ा नारायण में करीब 50 लाख, रामठेरा में तीस लाख, हर्रा में 29 लाख का बकाया है। जिसके सापेक्ष इन सभी समितियों से अभी तक केवल 1.50 करोड़ का बकाया ही जमा हो सका है। जो वसूली का करीब 13 प्रतिशत है।
विज्ञापन

धामपुर समिति में एक लाख से उपर के 49 बाकीदार
बताया गया कि धामपुर समिति में एक लाख से ऊपर के करीब 49 बाकीदार हैं। जिन पर 70 लाख का बकाया है। 50 हजार से अधिक के करीब 121 बाकीदार हैं। जिन पर करीब 90 लाख रुपये का बकाया है। इन सभी को विभाग की ओर से बकाया जमा करने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें