फूलों से खेली होली, सौहार्द और विकास का लिया संकल्प
नजीबाबाद। मीडियाकर्मियों की ओर से फूलों से होली खेलने का मनोहारी आयोजन किया गया। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और विधायक हाजी तसलीम अहमद ने होली की शुभकामनाओं के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प दोहराया।
नजीबाबाद जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह एवं मुस्लिम फंड के एमडी इस्फारूलहक जकी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने क्षेत्र के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहने का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जफर जैदी के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। महताब खां चांद के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को अवनीश अग्रवाल, डॉ.संदीप अग्रवाल, बलवीर सिंह, चौधरी लोकेंद्र सिंह, अजीत यादव एवं मीडियाकर्मियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी दिनेश गौड़, अर्जुन सिंह, राजीव चौधरी, भाजपा की मोनिका यादव, सुमन वर्मा, रफीक अंसारी, तसनीम सिद्दीकी, अब्दुल सत्तार सहित कई लोग मौजूद रहे।