यह पोस्टर लगने की सूचना पर गुर्जर समाज विरोध में उतर आया। गांव मुराहट के ग्राम प्रधान पति पवन कुमार फौजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग यूनिपोल के पास आ गए। जिन्होंने बोर्ड को हटाने के लिए विरोध किया। वहीं करणी सेना के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोग भी यूनिपोल के पास जमा हो गए।
इन्होंने यूनिपोल के पास ही दरी बिछा ली और बैठ गए जो बोर्ड लगा रखने के पक्षधर रहे। उधर गुर्जर समाज के लोग इसके बाद थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। विवाद की खबर मिलते ही सीओ चांदपुर सर्वम कुमार मय पुलिस फोर्स के संग मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि शाम तक मामला सुलझ नहीं सका। समाज सेवी भारत सिंह के नेतृत्व में करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अजीत राणा, मंडल अध्यक्ष रशित चौहान, जिला अध्यक्ष दीपक राजपूत पुष्पेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बोर्ड को लगा रहने के लिए दरी बिछा कर बैठ गए।
सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि जिस यूनिपोल पर पोस्टर लगा हुआ है, वह लोक निर्माण विभाग की जमीन है, ऐसे में लोनिवि और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है। हालांकि विरोध सामने नहीं आया है।